Navratri 7th Day Puja: आज है नवरात्रि का 7वां दिन, इस विधि से करें मां कालरात्रि की पूजा विधि और मंत्र जाप

Navratri 7th Day Puja Maa Kalratri Mantra

नवरात्रि सातवां दिन: आज होगी मां कालरात्रि की पूजा, जानें मंत्र, पुष्प, रंग, आरती और पूजा विधि

Chaitra Navratri 2022 Day 7: चैत्र नवरात्रि का आज है। नवरात्रि के नौ दिन का विशेष महत्व है. प्रत्येक दिन मां दुर्गा के अलग स्वरूप की पूजा होती है. नवरात्रि का सातवां दिन मां कालरात्रि को समर्पित होता है. इस दिन मां कालरात्रि की पूजा-अर्चना का विधान है. नवरात्रि के सातवें दिन को दुर्गा सप्तमी भी कहते हैं। इस दिन मां कालरात्रि की पूजन का किया जाता है। हिन्दू मान्यताओं के अनुसार, मां कालरात्रि दुष्टों का विनाश करने वाली हैं। इस पवित्र दिन मां की ये आरती करने से वे प्रसन्न होकर भक्तों पर अपना आशीर्वाद बरसाती हैं. 

मां कालरात्रि का स्वरूप

मां कालरात्रि के चार हाथ हैं। उनके एक हाथ में खड्ग (तलवार), दूसरे लौह शस्त्र, तीसरे हाथ में वरमुद्रा और चौथा हाथ अभय मुद्रा में हैं। मां कालरात्रि का वाहन गर्दभ है। मां कालरात्रि का प्रिय रंग और पुष्प- मां कालरात्रि को रातरानी का पुष्प अर्पित करना शुभ माना जाता है। मान्यता है कि मां कालरात्रि को लाल रंग प्रिय है। इसलिए पूजा के समय लाल रंग का गुलाब या गुड़हल अर्पित करना चाहिए।वह भक्तों को सिद्धियों और निधियों, अर्थात् ज्ञान, शक्ति और धन के साथ प्रदान करती है।

मां कालरात्रि पूजन विधि 

नवरात्रि के सातवें दिन मां कालरात्रि का पूजन किया जाता है। माता रानी को अक्षत, पुष्प, धूप, गंधक और गुड़ आदि का भोग लगाएं। देवी कालरात्रि को लाल रंग बेहद पसंद है. इसलिए इन्हें इस दिन लाल रंग के पुष्प,अनार का फूल, चंदन आदि चढ़ाकर इनकी उपासना करनी चाहिए. देवी कात्यायनी को सप्तमी वाले दिन गुड़ का भोग लगाना बहुत शुभ होता है. इन दिन घी और कपूर जलाकर मां की आरती करनी चाहिए.

मां कालरात्रि का बीज मन्त्र 

ॐ देवी कालरात्र्यै नमः॥
Om Devi Kalaratryai Namah॥

मां कालरात्रि का ध्यान मन्त्र  

करालवंदना धोरां मुक्तकेशी चतुर्भुजाम्।
कालरात्रिं करालिंका दिव्यां विद्युतमाला विभूषिताम॥

दिव्यं लौहवज्र खड्ग वामोघो‌र्ध्व कराम्बुजाम्।
अभयं वरदां चैव दक्षिणोध्वाघ: पार्णिकाम् मम॥

महामेघ प्रभां श्यामां तक्षा चैव गर्दभारूढ़ा।
घोरदंश कारालास्यां पीनोन्नत पयोधराम्॥

सुख पप्रसन्न वदना स्मेरान्न सरोरूहाम्।
एवं सचियन्तयेत् कालरात्रिं सर्वकाम् समृद्धिदाम्॥

माँ कालरात्रि प्रार्थना मंत्र 

एकवेणी जपाकर्णपूरा नग्ना खरास्थिता।
लम्बोष्ठी कर्णिकाकर्णी तैलाभ्यक्त शरीरिणी॥
वामपादोल्लसल्लोह लताकण्टकभूषणा।
वर्धन मूर्धध्वजा कृष्णा कालरात्रिर्भयङ्करी॥

मां कालरात्रि के मंत्र-

या देवी सर्वभू‍तेषु माँ कालरात्रि रूपेण संस्थिता।
नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नम:।।

एक वेधी जपाकर्णपूरा नग्ना खरास्थिता।
लम्बोष्ठी कर्णिकाकणी तैलाभ्यक्तशरीरिणी।।

वामपदोल्लसल्लोहलताकण्टक भूषणा।
वर्धनमूर्धध्वजा कृष्णा कालरात्रिर्भयंकरी।।

देवी कालरात्रि के कवच-

ऊँ क्लीं मे हृदयं पातु पादौ श्रीकालरात्रि।
ललाटे सततं पातु तुष्टग्रह निवारिणी॥

रसनां पातु कौमारी, भैरवी चक्षुषोर्भम।
कटौ पृष्ठे महेशानी, कर्णोशंकरभामिनी॥

वर्जितानी तु स्थानाभि यानि च कवचेन हि।
तानि सर्वाणि मे देवीसततंपातु स्तम्भिनी॥

मां कालरात्रि के 7 शक्तिशाली मंत्र (Maa Kalratri Powerful Mantra)

ऊं ऐं ह्रीं क्लीं चामुण्डायै विच्चै ऊं कालरात्रि दैव्ये नम: .

ॐ कालरात्र्यै नम:

ॐ फट् शत्रून साघय घातय ॐ

ॐ ह्रीं श्रीं क्लीं दुर्गति नाशिन्यै महामायायै स्वाहा।

ॐ ऐं सर्वाप्रशमनं त्रैलोक्यस्या अखिलेश्वरी।

एवमेव त्वथा कार्यस्मद् वैरिविनाशनम् नमो सें ऐं ॐ।।

ॐ यदि चापि वरो देयस्त्वयास्माकं महेश्वरि।।

संस्मृता संस्मृता त्वं नो हिंसेथाः परमाऽऽपदः ॐ।

ॐ ऐं यश्चमर्त्य: स्तवैरेभि: त्वां स्तोष्यत्यमलानने

तस्य वि‍त्तीर्द्धविभवै: धनदारादि समप्दाम् ऐं ॐ।

मां कालरात्रि की आरती –

कालरात्रि जय-जय-महाकाली। काल के मुह से बचाने वाली॥

दुष्ट संघारक नाम तुम्हारा।महाचंडी तेरा अवतार॥

पृथ्वी और आकाश पे सारा।महाकाली है तेरा पसारा॥

खडग खप्पर रखने वाली। दुष्टों का लहू चखने वाली॥

कलकत्ता स्थान तुम्हारा। सब जगह देखूं तेरा नजारा॥

सभी देवता सब नर-नारी। गावें स्तुति सभी तुम्हारी॥

रक्तदंता और अन्नपूर्णा। कृपा करे तो कोई भी दुःख ना॥

ना कोई चिंता रहे बीमारी। ना कोई गम ना संकट भारी॥

उस पर कभी कष्ट ना आवें। महाकाली माँ जिसे बचाबे॥

तू भी भक्त प्रेम से कह। कालरात्रि माँ तेरी जय॥

Sudhbudh.com

इस वेबसाइट में ज्ञान का खजाना है जो अधिकांश ज्ञान और जानकारी प्रदान करता है जो किसी व्यक्ति के लिए खुद को सही ढंग से समझने और उनके आसपास की दुनिया को समझने के लिए महत्वपूर्ण है। जीवन के बारे में आपको जो कुछ भी जानने की जरूरत है वह इस वेबसाइट में है, लगभग सब कुछ।

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *