Shukrawar Ke Upay: शुक्रवार को इन मंत्रों से मां लक्ष्मी को करें प्रसन्न, नहीं होगी कोई कमी

Maa Laxmi Mantra for Friday

Shukravar Upay: शुक्रवार को करें ये इन मन्त्रों का उच्चारण , धन-दौलत और बिजनेस में होगी वृद्धि

शुक्रवार का दिन माँ लक्ष्मी का दिन माना जाता है , हिन्दू धर्म में माँ लक्ष्मी की कृपा लेने का विशेष पूजा पद्धिति है। माँ लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए लोग शुक्रवार धन की देवी मां लक्ष्मी की कृपा प्राप्त करने के लिए विधिवत रुप से पूजा करते हैं क्यूंकि शुक्रवार का दिन मां लक्ष्मी (Goddess Lakshmi) का दिन माना जाता है। शुक्रवार का दिन मां लक्ष्मी की पूजा के लिए शुभ माना जाता है। शुक्रवार (Shukrawar Ke Din Upay) के दिन मां लक्ष्मी का श्रद्धा पूर्वक पूजन करने से धनसंपत्ति में वृद्धि होने लगती है, साथ ही घर में सुख और समृद्धि आती है।इन पूजा विधियों के साथ साथ मन्त्रोंउच्चारण का भी बहुत प्रभाव रहता है।  

आइए कुछ ऐसे ही मंत्रों (Maa Laxmi Mantra in Hindi)के बारे में जानते हैं जिनका शुक्रवार को जाप करने से मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं और अपने भक्तों की सभी मनोकामनाएं पूरी करती हैं।

इस मंत्र का जाप करें: पूजा करते समय व्यक्ति को 108 बार लक्ष्मी मंत्र का जाप करना चाहिए। लक्ष्मी मंत्र इस प्रकार से है- ॐ श्रीं श्रीये नम:। लक्ष्मी मंत्र का जाप करते समय ध्यान पूजा पर ही केंद्रित रखना चाहिए और पूरी आस्था के साथ मंत्र का जाप करना चाहिए।

मां लक्ष्मी का बीज मंत्र | Lakshmi Beej Mantra

मां लक्ष्मी के आशीर्वाद के लिए उनके बीज मंत्र का जाप कमल गट्टे की माला से करना चाहिए।

ऊँ श्रींह्रीं श्रीं कमले कमलालये प्रसीद प्रसीद श्रीं ह्रीं श्रीं ऊँ महालक्ष्मी नम:

धन समस्या दूर करने का मंत्र | Laxmi Money Mantra 

माता लक्ष्मी को धन की देवी कहा जाता है। अगर आप कर्ज या धन संबंधी परेशानी है तो मां लक्ष्मी के इस मंत्र का जप करना चाहिए।

ऊँ ह्रीं श्री क्रीं क्लीं श्री लक्ष्मी मम गृहे धन पूरये, धन पूरये, चिंताएं दूरयेदूरये स्वाहा:

श्री लक्ष्मी महामंत्र | Mahalakshmi Mantra

मां लक्ष्मी का यह महामंत्र मंत्र धन, ऐश्वर्य, सौभाग्य और यश प्रदान करने वाला होता है। मंत्र का शुक्रवार के दिन 108 बार तिल के तेल की दिया जला कर जाप करना लाभदायक माना गया है।

ऊँ श्रीं ल्कीं महालक्ष्मी महालक्ष्मी एह्येहि सर्व सौभाग्यं देहि मे स्वाहा।।

सर्व मनोकामना पूर्ति लक्ष्मी मंत्र | Sarv Manokamna Purti Yantra

मां लक्ष्मी के सर्व मनोकामना पूर्ति मंत्र का जाप करने और देवी को कमल या गुलाबी रंग के फूल अर्पित करने से सभी प्रकार की मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं।

श्रीं ह्रीं क्लीं ऐं कमलवासिन्यै स्वाहा।

सुखसमृद्धि के लिए मां लक्ष्मी का मंत्र | Maa Lakshmi Ka Mahamantra  

मां लक्ष्मी के इस मंत्र का जाप करने के साथ शुक्रवार को इत्र व सुंधित पदार्थ अर्पित करने से घर में सुखसमृद्धि का आगमन होता है।

या रक्ताम्बुजवासिनी विलासिनी चण्डांशु तेजस्विनी। या रक्ता रुधिराम्बरा हरिसखी या श्री मनोल्हादिनी॥
या रत्नाकरमन्थनात्प्रगटिता विष्णोस्वया गेहिनी। सा मां पातु मनोरमा भगवती लक्ष्मीश्च पद्मावती ॥

Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं.

Sudhbudh.com

इस वेबसाइट में ज्ञान का खजाना है जो अधिकांश ज्ञान और जानकारी प्रदान करता है जो किसी व्यक्ति के लिए खुद को सही ढंग से समझने और उनके आसपास की दुनिया को समझने के लिए महत्वपूर्ण है। जीवन के बारे में आपको जो कुछ भी जानने की जरूरत है वह इस वेबसाइट में है, लगभग सब कुछ।

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *