बोध कथा : आपका विचार ही आपका संसार है | Best Moral Stories in Hindi

Best Moral Stories in Hindi

बोध कथा : आपका विचार ही आपका संसार है

Best Moral Stories in Hindi for Kids | नैतिक हिंदी कहानियाँ बच्चों के लिए

इस ब्लॉग मेंहमारे पास Motivational bodh katha in hindi में बच्चों के लिए नैतिक कहानियों (Best Hindi Moral Stories for Kidsकी एक सूची है और हम आपको बताते हैं कि नैतिक हिंदी कहानियाँ – Bodh Katha in Hindi | bodh katha in hindi with moral | आपके बच्चे को नैतिक मूल्यों को प्राप्त करने में क्यों मदद करती हैं। जीवन मार्गदर्शन करने वाली आध्यात्मिक और नैतिक कथाएं |

बोध कथा : विमला चार दिन से बीमार थी। न उसे भूख रही, न प्यास। नींद भी न रही। अच्छी भली थी, सेहत भी ठीक थी, चार दिन में ही सूख गई। रंग भी काला पड़ गया था।

कितने वैद्य आए, पर उसकी बीमारी का कारण नहीं ढूंढ पाए। माता पिता भी चिंता में मरे जा रहे थे। बात यह थी कि अगले ही महीने विमला का विवाह होने वाला था। नदी पार के गाँव के ही एक लड़के से विवाह तय हुआ था। भय यह था कि यदि ससुराल पक्ष में इसकी बीमारी की सूचना पहुँच गई, तो कहीं वे विवाह से ही इंकार न कर दें।

आज सुबह गुरूजी आए। माता पिता चरणों में पड़ गए और रोने लगे। गुरूजी ने सांत्वना दी। कहाचिंता मत करो! सब ठीक हो जाएगा। मुझे यह बताओ कि जिस दिन ये बीमार हुई, उस दिन हुआ क्या था?

माता ने बतायाउस दिन शाम को यह अपनी सहेली सरला के साथ छत पर खेल रही थी। जब नीचे आई तो चेहरा उतरा हुआ था। बस तभी से बीमार है।

गुरूजी ने सरला को बुलाकर पूछा कि छत पर कुछ हुआ था क्या?

सरला बोलीहाँ गुरूजी! जब हम खेल रहे थे, तब सामने नदी के उस पार बहुत से ऊँटों का काफिला जा रहा था। उन सब पर बहुत सी रूई लदी थी। इसने पूछा कि ये इतनी रूई कहाँ जा रही है? मैंने मजाक में कह दिया कि तेरी ससुराल।

इसने पूछा कि वे इतनी रूई का क्या करेंगे? तो मैंने कह दिया कि तुझसे धागा कतवाएँगे। बस यही बात है।

ओह! तो यह बात है।कहते हुए, गुरूजी ने सरला के कान में कुछ कहा और चले गए।

अगले दिन सरला विमला के पास आ कर बैठ गई। उधर गुरूजी ने नदी पार बहुत से पत्तों के ढेर में आग लगवा दी। जब आकाश में धुआँ ही धुआँ हो गया, तब सरला बोलीविमला! विमला! देख! तेरे ससुर के रूई के गोदाम में आग लग गई। सारी रूई जल कर राख हो गई।

विमला ने खिड़की से बाहर झाँका और वो धुआँ देखा, तो उसने लम्बी साँस ली और ठीक हो गई।

 एक विचार से रोग हो गया, एक विचार उपचार बन गया, यही विचार का बल है। कील पर लटका कोट भूत बन जाता है, रस्सी साँप बन जाती है, स्वप्न का शेर बिस्तर गीला कर देता है।

आपका विचार ही आपका संसार है। विचार बदलते ही मन बदल जाता है, जीवन बदल जाता है। विचार बदलते ही सब बदल जाता है।

Best Moral Stories in Hindi for Kids | नैतिक हिंदी कहानियाँ बच्चों के लिए

इस वेबसाइट में हमने bodh katha in hindi का संकलन किया हुआ हैबच्चों को bodh katha moral story in hindiज़रूर पढ़नी चाहिएँ.  आपके लिए bodh katha in hindi with moral, bodh katha in hindismallको जब आप पढ़ते हैं तो ज़िन्दगी में आपको बहुत सारी शिक्षा मिलती है.

Sudhbudh.com

इस वेबसाइट में ज्ञान का खजाना है जो अधिकांश ज्ञान और जानकारी प्रदान करता है जो किसी व्यक्ति के लिए खुद को सही ढंग से समझने और उनके आसपास की दुनिया को समझने के लिए महत्वपूर्ण है। जीवन के बारे में आपको जो कुछ भी जानने की जरूरत है वह इस वेबसाइट में है, लगभग सब कुछ।

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *