बोधकथा : मृत्यु का ख्याल | Best Moral Stories in Hindi

Bodh Katha in Hindi

मृत्यु का ख्याल | Best Moral Stories in Hindi

इस ब्लॉग में, हमारे पास Moral stories in Hindi में बच्चों के लिए  नैतिक कहानियों (Bodh katha) की एक सूची है और हम आपको बताते हैं कि नैतिक हिंदी कहानियाँ आपके बच्चे को नैतिक मूल्यों को प्राप्त करने में क्यों मदद करती हैं।

: एक पेड़ पर दो बाज प्रेम-पूर्वक रहते थे। दोनों शिकार की तलाश में निकलते और जो भी पकड़कर लाते उसे शाम को मिल बाँटकर खाते। बहुत दिन से उनका यही क्रम चल रहा था।

एक दिन दोनों शिकार पकड़कर लौटे तो एक की चोंच में चूहा था और दूसरे की में साँप। शिकार दोनों ही तब तक जीवित थे। पेड़ पर बैठकर बाजों ने जब उनकी पकड़ ढीली की साँप ने चूहे को देखा और चूहे ने साँप को।

साँप चूहे का स्वादिष्ट भोजन पाने के लिए जीभ लपलपाने लगा और चूहा साँप के प्रयत्नों को देखकर अपने पकड़ने वाले बाज के डैनों में छिपने का उपक्रम करने लगा।

उस दृश्य को देखकर एक बाज गम्भीर हो गया और विचार मग्न दीखने लगा। दूसरे ने उससे पूछा- “दोस्त, दार्शनिकों की तरह किस चिन्तन मनन में डूब गये?”

पहले बाज ने अपने पकड़े हुए साँप की ओर संकेत करते हुए कहा देखते नहीं यह कैसा मूर्ख प्राणी है। जीभ की लिप्सा के आगे इसे मौत भी एक प्रकार से विस्मरण हो रही है।

दूसरे बाज ने अपने चूहे की आलोचना करते हुए कहा- और इस नासमझ को भी देखो भय इसे प्रत्यक्ष मौत से भी डरावना लगता है।

पेड़ के नीचे एक मुसाफिर सुस्ता रहा था। उसने दोनों की बात सुनी और एक लम्बी साँस छोड़ते हुए बोला- हम मानव प्राणी भी साँप और चूहे की तरह स्वाद और भय को बड़ा समझते हैं, मृत्यु तो हमें भी विस्मरण रहती है।

यह भी पढ़ें 

बोध कथा,बोध कथाएं,बोध कथा hindi,बोध कथा हिंदी,बोध कथा ग्रन्थियां,मराठी बोध कथा संग्रह,नीति कथा,बोध कहानियां,नैतिक कथा,बोधकथा,प्रेरणादायी कथा,जबरदस्त प्रेरणादायक कथा,कथाकथन

इस वेबसाइट में हमने bodh katha in hindi का संकलन किया हुआ है. बच्चों को bodh katha moral story in hindi ज़रूर पढ़नी चाहिएँ. आपके लिए bodh katha in hindi with moral, bodh katha in hindi small, को जब आप पढ़ते हैं तो ज़िन्दगी में आपको बहुत सारी शिक्षा मिलती है.

Sudhbudh.com

इस वेबसाइट में ज्ञान का खजाना है जो अधिकांश ज्ञान और जानकारी प्रदान करता है जो किसी व्यक्ति के लिए खुद को सही ढंग से समझने और उनके आसपास की दुनिया को समझने के लिए महत्वपूर्ण है। जीवन के बारे में आपको जो कुछ भी जानने की जरूरत है वह इस वेबसाइट में है, लगभग सब कुछ।

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *