Vastu Tips for Money : कर्ज से जल्दी छुटकारा पाने के लिए अपनाएँ ये 7 वास्तु टिप्स

VASTU TIPS FOR MONEY

कर्ज से छुटकारा पाना चाहते हैं तो ये 7 वास्तु टिप्स आयेंगे काम ,ज़रूर अपनाएं 

VASTU TIPS FOR MONEY
VASTU TIPS FOR MONEY

Vastu Tips for Money in Hindi: वास्तु शास्त्र के अनुसार अगर कुछ बातों का ध्यान रखा जाए तो कर्ज का बोझ कम होने लगता है।अगर आपने भी किसी वजह से कर्ज लिया है और आप परेशान हैं और कर्ज से मुक्ति नहीं ले पा रहे हैं तो कुछ वास्तु उपायों को अपनाकर कर्ज से छुटकारा पा सकते हैं। हिंदू धर्म में वास्तु का बहुत महत्व है।वास्तु को अपनाने से घर से नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है। वास्तु के अनुसार कुछ छोटी-छोटी बातों का ध्यान रखकर आप कर्ज और अन्य समस्याओं से छुटकारा पा सकते हैं।

कर्ज से छुटकारा पाना चाहते हैं तो ये वास्तु टिप्स आयेंगे काम ,ज़रूर अपनाएं 

आप इन समृद्धि के वास्तु टिप्स और धन लाभ के लिए वास्तु टिप्स को अपनी लाइफ में इस्तेमाल करके अपने जीवन को क़र्ज़ मुक्त बना सकते हो 

वास्तु के अनुसार घर का शौचालय अपनी सही दिशा में न हो तो परेशानी आती है।अगर घर में दक्षिण-पश्चिम दिशा में शौचालय है तो उसमें पैसे खर्च होंगे। यह व्यक्ति पर कर्ज का कारण भी बनता है। ऐसे में इस दिशा में न करें।

वास्तु में साफ़ सफाई को बहुत एहमियत दी जाती है। घर की दीवारें घर में रहने वाले व्यक्ति के व्यक्तित्व को दर्शाती हैं, इसलिए घर की दीवारों को हमेशा साफ रखना चाहिए। सुनिश्चित करें कि घर के कोनों में कोई जाला न हो। मान्यता ये है कि जिस प्रकार मकड़ी अपने जाल में फस जाती है वही एनर्जी हमें अट्रैक्ट करती है ,इसी लिए सप्ताह में 2 से 3 बार जालों को साफ करना चाहिए। आपके घर में धन की कमी नहीं होगी।

वास्तु शास्त्र में शाम के समय पेड़-पौधों को काटना गलत है। माना जाता है कि पौधे शाम को आराम करते हैं। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार शाम के समय तुलसी के पत्ते तोड़ना सख्त मना है। ऐसा करने वाले को आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ सकता है। इसलिए शाम के समय तुलसी के पत्ते लेने से बचें।

वास्तु शास्त्र ने दिशाओं का बहुत महत्त्व है। इसीलिए अगर आप कर्ज से मुक्ति चाहते हैं तो अपने घर और दुकान के ईशान कोण में शीशे की खिड़की लगाएं। ऐसा करने से आपको कर्ज से मुक्ति मिल जाएगी। अगर घर की इस दिशा में भारी सामान है, तो कर्ज का बोझ बढ़ जाता है। इसलिए घर के पूर्व या उत्तर दिशा में कोई भारी चीज न रखें।

VASTU TIPS FOR MONEY
VASTU TIPS FOR MONEY

वास्तु शास्त्र में सोमवार या बुधवार को धन का आदान-प्रदान करना बेहतर है। लेकिन इन दोनों दिनों में उधार लेने से बचें, नहीं तो कर्ज बढ़ जाएगा।

वास्तु शास्त्र के अनुसार नींद सेहत के लिए बहुत अच्छी होती है लेकिन शाम को सोने से बचना चाहिए। ऐसा माना जाता है कि शाम को सोने से घर में दरिद्रता आती है। इसलिए शाम का समय भगवान की आराधना में लगाना चाहिए। इस समय पूजा करने से शुभ फल की प्राप्ति होती है।

वास्तु शास्त्र के अनुसार तिजोरी को हमेशा दक्षिण दिशा की ओर रखें। इसका मुंह उत्तर की ओर खुलना चाहिए। इससे कर्ज का बोझ कम नहीं होता और धन का प्रवाह रुक जाता है।

डिसक्लेमर

हमारा उद्देश्य सिर्फ सूचना पहुंचाना है, पाठक या उपयोगकर्ता इसे सिर्फ सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त इसके किसी भी तरह से उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता या पाठक की ही होगी।’

Sudhbudh.com

इस वेबसाइट में ज्ञान का खजाना है जो अधिकांश ज्ञान और जानकारी प्रदान करता है जो किसी व्यक्ति के लिए खुद को सही ढंग से समझने और उनके आसपास की दुनिया को समझने के लिए महत्वपूर्ण है। जीवन के बारे में आपको जो कुछ भी जानने की जरूरत है वह इस वेबसाइट में है, लगभग सब कुछ।

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *