Mantra Jaap: सुबह उठने से लेकर रात में सोने तक इन मंत्रों का करें जाप, सदा सुखी रहेंगे

powerful mantra from morning to sleeping at night

Mantra Jaap: सुबह उठने से लेकर रात में सोने तक इन 5 मंत्रों के जाप से आएगी ज़िन्दगी में खुशहाली

powerful mantra from morning to sleeping at night
powerful mantra from morning to sleeping at night

Morning Mantra for Success: हर शख्स चाहता है कि उसका जीवन सुखी हो और रोज़ाना ख़ुशी से दिन की शुरुआत हो कहा जाता है कि जिनके दिन क़ी शुरुआत अच्छी होती है उनका सारा दिन ख़ुशी और सकारात्मकता से गुज़रता है। हिन्दू धर्म में समय प्रबंधन यानि सोने का समय, खाने का समय और उठने का समय भी बताया गया है और इसके साथ साथ कुछ ख़ास मन्त्रों का भी उल्लेख बताया गया है। आज हम आपको 5 ऐसे मंत्रों के बारे में बताएंगे जिससे आपका दिन बहुत ही अच्छा बीतने की सम्भावना बढ़ जाएँगी और अपने जीवन में सुखसमृद्धि ला सकते हैं। आइये जानते हैं इन मंत्रों के बारे में।

Powerful Mantra from Morning to Sleeping at Night in Hindi 

.Morning Mantra for Success in hindi: शास्त्रों के अनुसार सुबह आपको उठते ही सबसे पहले अपनी हथेलियों को देखना चाहिए। दोनों हथेलियों को आपस में जोड़कर उसके दर्शन करते समय इस मंत्र का जाप करना चाहिए। मान्यता है इस मंत्र के जाप से जीवन में सुखसमृद्धि आती है। 

कराग्रे वसते लक्ष्मीः करमध्ये सरस्वती। करमूले तु गोविन्दः प्रभाते करदर्शनम॥

. Bath mantra in hindi: ऐसा कहा गया है कि स्नान करते समय इस पवित्र मंत्र का जाप के माध्यम से पवित्र नदियों गंगा, यमुना, नर्मदा, सिंधु, गोदावरी, सरस्वती, कावेरी इत्यादि नदियों का आशीर्वाद पाएंगे। इस मंत्र का अर्थ ये है कि हे गंगा, यमुना, गोदावरी, सरस्वती, नर्मदा, सिंधु, कावेरी नदियों! मेरे स्नान करने के इस जल में आप सभी पधारिए।

गंगे च यमुने चैव गोदावरी सरस्वति। नर्मदे सिन्धु कावेरी जलऽस्मिन्सन्निधिं कुरु

. Surya Mantra For Success: हिन्दू धर्म में लोग सुबहसुबह सूर्य देव को जल अर्पित करते हैं, सूर्य देव को जल चढ़ाते समयऊं सूर्याय नम:’ मंत्र का जाप जरूर करना चाहिए। सूर्य मंत्र का जाप कम से कम 11, 21 या 108 बार अपनी क्षमता अनुसार जरूर करना चाहिए।

सूर्य को जल देने के बाद ऊं आदित्य नममंत्र या ऊं घृणि सूर्याय नमः मंत्र का जाप करने से विशेष लाभ होता है.

. Bhojan Mantra: हमारे शास्त्रों में कहा गया है कि भोजन करें तो पूरा ध्यान और श्रद्धा से करें और भोजन को करने से पहले इस मंत्र का जाप जरूर करें। इस मंत्र के द्वारा भगवान का इस पवित्र भोजन का धन्यवाद किया जाता है।

ॐ सह नाववतु। सह नौ भुनक्तु। सह वीर्यं करवावहै। तेजस्विनावधीतमस्तु मा विद्विषावहै।। ऊं शान्ति: शान्ति: शान्ति:

. Achi Neend Ke Liye Mantra: विद्वानों के अनुसार रात में सोने से पहले रात्रि शयन मंत्र का जाप करके आप सुरक्षा चक्र का निर्माण करते हैं जिससे आप नकारत्मक शक्तियों और बुरे सपनो से बचे रहते हैं। इस रात्रि शयन मंत्र के द्वारा अपने इष्ट से प्रार्थना की जाती है कि हे भगवान श्री हरि सभी दिशाओं और बुरी शक्तियों से हमारी रक्षा करें।

जले रक्षतु वाराहः स्थले रक्षतु वामनः। अटव्यां नारसिंहश्च सर्वतः पातु केशवः।।

उम्मीद है आपको ये पोस्ट अच्छी लगी होगी शेयर करना न भूलें 

Sudhbudh.com

इस वेबसाइट में ज्ञान का खजाना है जो अधिकांश ज्ञान और जानकारी प्रदान करता है जो किसी व्यक्ति के लिए खुद को सही ढंग से समझने और उनके आसपास की दुनिया को समझने के लिए महत्वपूर्ण है। जीवन के बारे में आपको जो कुछ भी जानने की जरूरत है वह इस वेबसाइट में है, लगभग सब कुछ।

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *