Shani Dev Puja: शनिदेव की पूजा में इन बातों का रखें विशेष ध्यान, हर मनोकामना होगी पूरी

shaniwar ke upay

श्री शनिदेव की पूजा के दौरान इन बातों का रखें विशेष ध्यान, हर मनोकामना होगी पूरी

shaniwar ke upay
shaniwar ke upay

Shanidev Puja Niyam: भगवान शनिदेव की पूजा शनिवार के दिन की जाती है। अगर आपकी कुंडली में शनि से संबंधित कोई नकारात्मक प्रभाव है तो शनिवार के दिन कुछ विशेष उपाय और शनि की पूजा करने से सभी समस्याओं से छुटकारा मिल सकता है।

जैसा कि हम सभी जानते ही हैं कि शनिदेव को न्याय का देवता भी कहा जाता है।  शनिवार के दिन शनिदेव की पूजा, व्रत, दान आदि के कई उपाय बताए गए हैं, जिन्हें करने से आप शनिदेव की कृपा प्राप्त कर सकते हैं। अगर शनिवार के दिन पूरी श्रद्धा और विधि विधान से भगवान शनिदेव की पूजा की जाए तो शनिदेव की कृपा होगी और सब कुछ अच्छे तरीके से खत्म होगा।

बहुत से लोग उनसे डरते हैं लेकिन वह एक ऐसे देवता हैं, जो कर्मों का फल सभी को देते हैं। कोई भी बुरा काम उनसे छिपा नहीं है। आइये पढ़ते है shanivar ki puja, shanidev के upay, शनिदेव remedies और totke 

Shani Dev Puja: शनिदेव की पूजा करते समय इन बातों का विशेष ध्यान दें

शनि महाराज की सूर्योदय से पहले और सूर्यास्त के बाद की गई पूजा लाभकारी होती है। शनिदेव पर तेल चढ़ाते समय ध्यान रखें कि तेल गिरे नहीं। शनिदेव को लोहे की वस्तु चढ़ाने से वे शीघ्र प्रसन्न होते हैं।

हमेशा शांत मन से शनिदेव की पूजा करें। शनिवार को पीपल के पेड़ के नीचे तेल का दीपक जलाएं।  शनिदेव की पूजा और शनि मंत्रों का जाप करते समय अपना मुख पश्चिम दिशा में ही रखें।

शनिदेव पूजा में नीले या काले रंग की वस्तुओं का जैसे फूल, कपडा इत्यादि का प्रयोग करना उत्तम रहता है। शनिदेव की मूर्ति के सामने से दर्शन न करें और शनिवार के दिन सात्विक भोजन ही करना चाहिए।

ऐसे करें शनिदेव की पूजा:-

1. शनिदेव को भोग लगाने के बाद शनि चालीसा का पाठ अवश्य करें।
2. शनि महाराज को काली उड़द और कोई भी काली वस्तु तेल के दीपक के साथ अर्पित करें।
3. प्रत्येक शनिवार को मंदिर में सरसों के तेल का दीपक जलाएं। मंदिर में भगवान की मूर्ति के सामने यह दीपक जलाएं।
4. अगर आपके घर के पास शनिदेव का मंदिर नहीं है तो आप पीपल के पेड़ के नीचे भी दीपक जला सकते हैं।
5. शनिदेव की पूजा के बाद हनुमान जी की भी पूजा करें। उनकी मूर्ति पर सिंदूर लगाएं और केले का फल भी अर्पित करें।

ये आर्टिकल सामान्य जानकारी के लिए है 

Sudhbudh.com

इस वेबसाइट में ज्ञान का खजाना है जो अधिकांश ज्ञान और जानकारी प्रदान करता है जो किसी व्यक्ति के लिए खुद को सही ढंग से समझने और उनके आसपास की दुनिया को समझने के लिए महत्वपूर्ण है। जीवन के बारे में आपको जो कुछ भी जानने की जरूरत है वह इस वेबसाइट में है, लगभग सब कुछ।

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *