Sunday Upay: सूर्य देव की कृपा के लिए रविवार के दिन अवश्य करें इन मंत्रों का जाप

Surya Mantra Upasna

सूर्य देव की कृपा पाने के लिए हर रविवार के दिन अवश्य करें इन मंत्रों का जाप

Surya Mantra Upasna
Surya Mantra Upasna

Sunday Surya Mantra: सनातन धर्म में सूर्य देव की मान्यता पुरातन काल से ही है। हिंदू धर्म में सूर्य देव की पूजा का बहुत महत्व है। धार्मिक मान्यता है कि सूर्य देव की पूजा करने से समृद्धि, सम्मान और विजय की प्राप्ति होती है। सूर्य देव की रोज़ाना पूजा करने से व्यक्ति में पॉजिटिवटी का निर्माण होता है। धर्म एवं ज्योतिष दोनों ही दृष्टि से सूर्य की साधना का बहुत महत्व है।

सूर्यदेव ऐसे देवता हैं, जिनके हमें प्रतिदिन प्रत्यक्ष रूप से दर्शन होते हैं। जिन्हें प्रसन्न करने के लिए किसी बड़े अनुष्ठान की जरूरत नहीं पड़ती। सूर्यदेव को आप मात्र एक लोटा जल एवं उनके मंत्रों से मना सकते हैं। उनका आशीर्वाद पा सकते हैं।हिन्दू शास्त्रों के अनुसार विशेष रूप से रविवार के दिन सूर्य नमस्कार और प्रदक्षिणा सहित सूर्य उपासना के ये उपाय बहुत ही शुभ और लाभदायक बताए गए हैं।

सूर्य उपासना, सूर्य स्त्रोत का पाठ, सूर्य मंत्र का जाप लाभकारी होता है। आइए जानते हैं क्या हैं इसके फायदे

सूर्य गायत्री मंत्र 

ॐ भास्कराय विद्महे दिवाकराय धीमहि । तन्नो सूर्य: प्रचोदयात् 

सूर्य देव का जप मंत्र 

ॐ ह्रीं ह्रीं ह्रां स: सूर्य नाम:

सूर्य पूजा की विधि 

रविवार के दिन प्रातः काल उठकर स्नान करके साफ कपड़े पहन लें। इसके बाद सूर्य देव को अर्घ्य यानि जल दें।जल देते समय ‘ ॐ सूर्याय नमः | ॐ वासुदेवाय नमः | ॐ आदित्य नमः मंत्र का जाप अवश्य करें। इससे सूर्य भगवान शीघ्र प्रसन्न होंगे और आपकी जातक की सभी मनोकामनाएं पूर्ण होंगी।

प्रतिदिन सूर्य की उपासना से होने वाले लाभ 

१. सूर्यदेव को मस्तक से भूमि पर स्पर्श करने से सभी पापों का नाश होता है।

२. अगर किसी जातक के ऊपर सूर्य की कृपा होती है तो उसके सभी बिगड़े हुए काम जल्दी पूरे होने लगते हैं। रास्ते में पड़ने वाली बाधाएं हटने लगती हैं।

३. सूर्य देव की उपासना के बाद शरीर और मन की शुद्धि के लिए परिक्रमा करने से रोगों से मुक्ति मिलती है।

४. आपकी कुंडली में मौजूद ग्रह-दोष के नकारात्मक प्रभाव सूर्य उपासना से दूर होते हैं।

५. रविवार के दिन लाल फूल या सफेद फूल से सूर्य की पूजा करें, व्रत करने से सूर्य की कृपा से व्यक्ति को यश, सफलता और सुख की प्राप्ति होती है।

६. सूर्य उपासना से में धन प्राप्ति के योग बनते है।

७. नित्य सूर्य उपासना व्यक्ति को निर्भीक और बलवान बनाती है।

८. सूर्य हृदय के कारक भी हैं, यदि सूर्य कमजोर हो तो जातक को हृदय संबंधी रोग परेशान करते हैं।

९. सूर्य व्यक्ति के मन से मान, क्रोध, लोभ और गलत विचारों को दूर करता है।

१०. सरकारी नौकरी के अवसर मिलते हैं तथा व्यापार में नए अवसर प्राप्त होते हुए लाभ होते हैं।

११. सूर्य देव की कृपा की प्रार्थना करें और माथे पर लाल चंदन का टीका लगाएं।

१२. नवग्रह देवताओं के दुष्रभाव और दोष दूर होते है।

ये सभी विचार आम मान्यताओं पर आधारित हैं   

Sudhbudh.com

इस वेबसाइट में ज्ञान का खजाना है जो अधिकांश ज्ञान और जानकारी प्रदान करता है जो किसी व्यक्ति के लिए खुद को सही ढंग से समझने और उनके आसपास की दुनिया को समझने के लिए महत्वपूर्ण है। जीवन के बारे में आपको जो कुछ भी जानने की जरूरत है वह इस वेबसाइट में है, लगभग सब कुछ।

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *